Breaking News

मुंबई। आधार शिविर में 200 लोगों के नए कार्ड बने, 99 का हुआ दुरुस्तीकरण

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। नगरसेविका ममता यादव की ओर से शुक्रवार को जोगेश्वरी (पूर्व) के वार्ड क्रमांक-72 स्थित हिंदू फ्रेंड्स सोसायटी परिसर में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया।
इस दौरान 200 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए, जबकि 99 आधार कार्डों में आवश्यक दुरुस्तीकरण किया गया। स्थानीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर नाम, पता सहित आधार कार्ड में दर्ज अन्य त्रुटियों को ठीक कराया।

फोटो-👆आधार कार्ड बनवाने के लिए जुटी भीड़। बीच में खड़ी हैं नगरसेविका ममता यादव

कार्यक्रम के सहयोगी और पूर्व नगरसेवक पंकज यादव ने बताया कि क्षेत्र के कई नागरिकों की मांग थी कि कुछ लोगों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं, उनके लिए शिविर लगाया जाए। साथ ही, जिन लोगों के आधार कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें भी दुरुस्त कराया जा सके। नागरिकों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के आयोजन से स्थानीय नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!