शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। समाजसेवी आचार्य दयानंद शुक्ला की ओर से भायंदर (पश्चिम) के 90 फीट रोड स्थित श्री क्षेत्रपाल शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय सार्वजनिक शिवमहापुराण कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान शिव की आराधना की।

कथावाचक ब्रह्मर्षि बद्री प्रसाद जी महाराज ने सात दिनों तक संगीतमय शिवमहापुराण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने सृष्टि निर्माण, शिव-पार्वती विवाह, गणेशोत्सव, असुरों का संहार, विभिन्न ज्योतिर्लिंगों की स्थापना, भक्त कल्याण और शिव आराधना सहित अनेक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
ब्रह्मर्षि बद्री प्रसाद जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव का चरित्र त्याग, तपस्या, करुणा और आदर्श जीवन का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सद्मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कथा के समापन अवसर पर आयोजक आचार्य दयानंद शुक्ला ने कथा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान कौशिक कुमार दर्जी, तुलसी दर्जी, आर्यन दर्जी, कमल किशोर अग्रवाल, बालेस्टर सिंह ठाकुर, महेश पुरोहित, डॉ. के. आर. बूब, आचार्य दयानंद शुक्ल, अवनीश सिंह, ममता गुप्ता, विजया वैष्णव, विनोद मेहरा और रेखा गुप्ता सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी