Breaking News

RAMPUR. कुएं में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव में शुक्रवार सुबह कुएं में गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान खेमापुर निवासी पंकज सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय राजेश सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पंकज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उसने कुएं में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को कुएं में तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी प्रयास के बाद ‘कटिया’ उपकरण की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला।
बताया गया कि पंकज दो भाइयों में एक था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि परिवार के अधिकांश सदस्य मुंबई में रहते हैं। पंकज निजी नौकरी करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
रामपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में ग्रामीणों एवं परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!