Breaking News

जौनपुर। सांकेतिक बोर्ड से जगमगाएगा मड़ियाहूं नगर पंचायत का 15 वार्ड, प्रस्ताव हुआ पास

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार को तमाम सभासदों के बीच संपन्न हुई। बैठक करीब 2 घंटे तक चली। बैठक नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख और नगर अध्यक्ष रुकसाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

फोटो- नगर पंचायत बोर्ड के बैठक की अध्यक्षता करती नगर अध्यक्ष रुकसाना

मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार की अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होकर 5:00 बजे तक चली। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रुकसाना ने किया। बैठक में तमाम सुझाव एवं सांकेतिक बोर्ड की लगाने की मांगों पर सभी सभासदों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव दिया जिसे अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने उक्त प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगाई।
बोर्ड की बैठक में सांकेतिक बोर्ड लगाने की प्रस्ताव पास होने के बाद अब नगर पंचायत का प्रत्येक गली मोहल्ला का नाम सांकेतिक बोर्ड में लिखा जाएगा। जिससे नगर में आने वाले हर नागरिकों को किसी भी मोहल्ले में जाने के लिए सांकेतिक बोर्ड के सहारे पहुंचने का काम करेंगे।

आगामी कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए निर्णय लिया गया कि नगर में खंबो पर जगमगा रहे लाइटों में जो बंद पड़े हुए है इसकी जांच कर उसे तुरंत चालू किया जाए इसके अलावा जिस मोहल्ले गली में आवश्यकता होगी वहां लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके अलावा नालियों की साफ सफाई एवं तमाम वार्डों में कचरे के लिए डब्बे रखने, अधूरे पाइपलाइन को पूरा करने, साफ सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए 15 कर्मचारियों को बढ़ाने की प्रस्ताव हुआ।
इस मौके पर इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद चौरसिया, ममता वर्मा, अर्चना मौर्या, इंद्रा देवी, राजेंद्र कुमार सोनकर, पिंकी सोनकर, बबलू सोनकर, चांद बीबी, इकबाल अहमद, डा. वाहिद, पप्पू बनवासी, रवि कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साहू, विनोद मौर्य, रोहित जायसवाल, कर्मचारी
गुड्डू चौरसिया अनूप चौरसिया, अमरनाथ विश्वकर्मा कहकशा, आरिफ राईन, बृजेश मिश्र आदि मौजूद है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!