Breaking News
Add

जौनपुर। गौराबादशाहपुर व बमैला में चोरों का तांडव, दो घरों का ताला तोड़कर नकदी व जेवर पार

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र और ग्राम बमैला में चोरों ने दो अलग-अलग मकानों को अपना निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना गौराबादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र की है, जहां रहने वाले हारेन्द्र बिन्द, जो नगर पंचायत में लिपिक या टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले हैं, 23 अगस्त को रविवार की रात अपने गृह जनपद गए हुए थे. जब वह 26 अगस्त को बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे वापस लौटे, तो उन्हें अपने घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला. घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और चोर घर से टेलीविजन, इन्वर्टर, बैग में रखी सोने की चेन, कैमरे का डीवीआर (D.V.R.) और 20,000 रुपये नकद उठा ले गए.
दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम बमैला स्थित हाइवे बाइपास के पास की है, जहां ग्राम निवासी हौशिला यादव पत्नी देवेंद्र कुमार यादव का मकान स्थित है. वह मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ आजमगढ़ गई हुई थीं. मकान के निचले हिस्से में रह रहे किरायेदार ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं गृहस्वामी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था. चोरों ने अंदर रखी आलमारी और बक्से का लाकर तोड़कर पांच से 10 हजार रुपये नकद, कुछ साड़ियां, बिजली के तार और नीचे रहने वाले किरायेदार का एक मोबाइल फोन व बैग पार कर दिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामलों की जांच उपनिरीक्षक रवि प्रकाश को सौंपी गई है, जो अग्रिम कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!