Breaking News

मुंबई । ‘देश संविधान से चलेगा, मनुवादी सोच नहीं चलेगी’ के नारों से गूंजा आगरकर चौक

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिला की ओर से मंगलवार को शाम अंधेरी (पूर्व) के आगरकर चौक पर,रेलवे स्टेशन के बाहर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार के खिलाफ विरोध मोर्चा निकाला गया। मोर्चे में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित तौर पर जातिगत भेदभाव से प्रेरित कार्रवाई बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘देश संविधान से चलेगा, मनुवादी नहीं चलेगी’ और ‘जातिगत भेदभाव दूर करो’ जैसे नारे लगाए।
“कांग्रेस का मोदी-धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा, जातिगत भेदभाव के नाम पर बदले की कार्रवाई रोकने की मांग”
मोर्चे को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को मानवता के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर इस तरह का व्यवहार करना बेहद अपमानजनक है। ऐसी जातिवादी व्यवस्था और भेदभावपूर्ण कृत्य पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

फोटो -👆मोर्चे को संबोधित करते हुए करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा। साथ में खड़े हैं पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता

शर्मा ने कहा कि 29 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना को दलित-विरोधी बताया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। इसके अगले ही दिन 30 अगस्त को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
मोर्चे में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस नेता संदीप वाल्मीकि, संजीव सिंह, रामभाऊ मेश्राम, ज्योति विर्जे, नन्हे यादव, गजानन लाड, राज प्रजापति, बाला जाधव, बिंदू भंडारी, संतोष बागवे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!