Breaking News

मुंबई। ब्राह्मण सेवा संघ के शिविर में 196 नागरिकों को मिली सुविधा, आधार की गलतियां भी मौके पर हुईं दुरुस्त

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई की ओर से सोमवार को अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नागरदास रोड स्थित संस्था कार्यालय परिसर में लगाए गए विशेष शिविर में नागरिकों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का 196 नागरिकों ने लाभ उठाया।
शिविर में 56 नए राशन कार्ड, 96 आयुष्मान कार्ड और 15 राशन स्मार्ट कार्ड बनाए गए। वहीं, आधार कार्ड में नाम, पता सहित अन्य विवरणों में त्रुटि वाले नागरिकों के दस्तावेज भी मौके पर दुरुस्त किए गए। सीनियर सिटीजन कार्ड से संबंधित सुविधाएं भी शिविर में उपलब्ध कराई गईं।

फोटो-👆शिविर के आयोजक व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय का सत्कार करते हुए स्थानीय विधायक मुरजी पटेल। साथ में खड़े हैं संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी साहब लाल चौबे

शिविर के आयोजक व ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रसेन उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे कि आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने की सुविधा उनके आसपास ही उपलब्ध कराई जाए। खासकर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को दस्तावेजी काम के लिए दूर जाने में परेशानी होती थी। नागरिकों की इसी मांग को देखते हुए संस्था की ओर से शिविर आयोजित किया गया।
श्री उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उनके दस्तावेज संबंधी कार्यों में सहयोग करना है। स्थानीय स्तर पर शिविर लगने से नागरिकों को समय और मेहनत दोनों की बचत हुई। शिविर का उद्घाटन विधायक मुरजी पटेल ने किया।
इस अवसर पर एड. टीएन शर्मा, संस्था के पूर्व अध्यक्ष रामजी पांडेय, साहबलाल चौबे, विकास मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, संदीप दुबे, अजय सोंलकी, बनारसी दुबे, शैलेन्द्र त्रिपाठी शुक्ला, नितेश तिवारी, कृष्णा तिवारी, मंजू शुक्ला, सरिता दुबे और सीमा पांडे सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!