जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं में जन विकास संस्थान, जौनपुर द्वारा संचालित मैत्री परियोजना के अंतर्गत विकास खंड रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में सोमवार को विद्या सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं समुदाय के अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की शिक्षा, नियमित नामांकन एवं विद्यालय से बाहर अथवा पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित समुदाय के सदस्यों से बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
इस अवसर पर ‘ज्ञान का पिटारा’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के माध्यम से समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करना, प्रत्येक बालिका की शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा विद्यालय से वंचित एवं ड्रॉपआउट बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जन विकास संस्थान के निदेशक श्री राजमणि जी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक बालिका को शिक्षा से जोड़ना और उसे नियमित रूप से विद्यालय भेजना हम सभी का दायित्व है। ज्ञान का पिटारा कार्यक्रम इसी उद्देश्य के साथ समुदाय को जोड़कर बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक गण, ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अभिभावकों ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जन विकास संस्थान के एम एंड ई हरिराम सरोज, अभिषेक तिवारी, एफसी बिंदु भारती, एफसी शिव शेखर सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी