Breaking News

मुंबई। जरूरतमंदों की थाली तक भोजन पहुंचाना ही असली समाजसेवा : भोसले

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सक्षम लोगों की मदद करना आसान है, लेकिन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना आसान बात नहीं, यही सच्ची समाजसेवा है। इसी उद्देश्य के साथ सामाजिक संस्था ‘मराठा क्रांति स्वराज्य संगठन’ की ओर से बांद्रा (पश्चिम) के पाली पठार स्थित जरी-मरी मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर 250 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई।

फोटो -👆 संस्थापक व अतिथि सदानंद राव भोसले का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते आयोजक दत्तात्रेय झेंडे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संगठन के संस्थापक सदानंद राव भोसले ने आयोजक एवं संगठन के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष गुरुदेव दत्तात्रेय झेंडे के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों की सेवा और सहायता तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन असली समाजसेवा जरूरतमंदों के जीवन में राहत पहुंचाने में है। जरूरतमंद परिवारों की रसोई तक खाद्यान्न पहुंचाना धर्मार्थ और पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम आयोजक गुरुदेव दत्तात्रेय झेंडे ने कहा कि ‘मराठा क्रांति स्वराज्य संगठन’ का गठन किसी पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि समाजसेवा की भावना से किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति की थाली तक भोजन नहीं पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि संगठन अब सिर्फ एक ऑर्गनाइजेशन नहीं, बल्कि ‘इंसानी आंदोलन’ बन चुका है।

फोटो – मराठा क्रांति स्वराज्य संगठन’ की महिला पदाधिकारी राशन किट वितरित करती हुईं

झेंडे ने बताया कि वितरित की गई राशन किट में आटा, दाल, शक्कर, चायपत्ती, तेल, नमक सहित रोजमर्रा की जरूरत का खाद्यान्न शामिल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयराव कदम, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीपभाई मोरे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाथ यशवंतराव, महासचिव प्रकाशराव चव्हाण, मीडिया सेल अध्यक्ष अभिजीत दारकेकर, उद्योग विभाग अध्यक्ष अजय तिड़के, मुंबई महिला अध्यक्ष आरती बबनराव दलवी, चंद्रकांत सालुंखे, भीकू सालुंके और साजिद शेख सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!