Breaking News
Add

जौनपुर। शाहगंज में सड़क दुघर्टना में महिला घायल

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव बाजार के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से परिजन इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के बड़ागांव बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के खतीरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी रामलवट के साथ बाइक से कहीं जा रहीं थीं कि बड़ागांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!