शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शुक्रवार को देर शाम अंधेरी में गणेश विसर्जन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या’ के जयघोष के बीच गणेश भक्तों ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के लिए निकली गणेश प्रतिमाओं और भक्तों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व संगठनों की ओर से जगह-जगह सेवा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर भक्तों को नाश्ता, मिठाई, शरबत, पानी सहित विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई।

राजस्थान मित्र मंडल ने लगाया सेवा मंच:
अंधेरी (पूर्व) के नागरदास रोड स्थित जनप्रहार फाउंडेशन कार्यालय के पास सामाजिक संस्था ‘राजस्थान मित्र मंडल’ की ओर से गणेश भक्तों की सेवा के लिए मंच बनाया गया। यहां भक्तों को नाश्ता और जलपान कराकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक मुरजी पटेल, विधायक हीराभाई सोलंकी, नगरसेविका दिशा संध्या यादव, दिनेश सोलंकी, हिरेन सोलंकी, अजय सोलंकी, भावेश सोलंकी, रविकांत शुक्ला, जगदीश सिंह भाटी, दिनेश मोदी, सुरेश मोदी, रमेश कुमावत ‘भूती’, अजय सिंह, हेमाराम माली, जितेंद्र सिंह, मानाराम प्रजापति और सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लड्डू-बिस्किट बांटकर किया स्वागत
नागरदास रोड स्थित तिवारी कम्युनिकेशन के पास समाजसेवी आशीष दुबे, शिवकुमार तिवारी और प्रवीण ‘गुड्डू’ की ओर से गणेश भक्तों के लिए सेवा स्टॉल लगाया गया। यहां भक्तों को लड्डू, बिस्किट और जलपान कराया गया। इस अवसर पर विधायक मुरजी पटेल, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, शिवसेना (उद्धव) गुट के युवा नेता अमेय रमेश लटके, आलोक दुबे, शंकर मिश्रा, पंकज मिश्रा और अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

फूलमाला, शरबत और ठंडई से स्वागत:
अंधेरी (पूर्व) स्थित पारसी पंचायत रोड पर ‘राजस्थानी व्यापारी मित्र मंडल’ की ओर से गणेश भक्तों के स्वागत के लिए मंच बनाया गया। यहां भक्तों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा शरबत, बिस्किट और ठंडई वितरित की गई। इस अवसर पर विधायक हीराभाई सोलंकी, पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, नगरसेविका दिशा यादव, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, समाजसेवी प्रमोद पांडेय, तरुणा कुंभार, तुलसीराम पटेल, रमेश प्रजापति, हमेरलाल पालीवाल, दिनेश प्रजापति, बंशीलाल माली, जीवाराम चौधरी और नवीन राईका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
आजाद हॉकर्स यूनियन ने बांटा सूजी का हलवा और पानी के बोतलें:
अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नागरदास रोड पर आजाद हॉकर्स यूनियन की ओर से गणेश भक्तों के स्वागत के लिए स्टॉल लगाया गया। यहां मार्ग से गुजरने वाले गणेश भक्तों को सूजी का हलवा और पानी की बोतलें वितरित की गईं। आयोजक राजेश यादव, अजित बिंद, ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई के अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, पत्रकार जय सिंह, खेदू गुप्ता, मंगेश इत्रवाला और शैलेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त मौजूद रहे।
जय बजरंग सेवा संघ ने हजारों भक्तों को कराया जलपान:
अंधेरी (पश्चिम) के आदर्श नगर में इंडियन ऑयल के सामने ‘जय बजरंग सेवा संघ’ की ओर से गणेश भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यहां हजारों भक्तों को लाई-चना, बिस्किट और शरबत वितरित कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरसेविका दिव्या सिंह, नगरसेविका सुधा सिंह, नगरसेविका सायली कुलकर्णी, पूर्व नगरसेवक राजू पेंडेकर, नगरसेवक रूपेश सावरकर, जय बजरंग सेवा संघ के महेंद्र सिंह गोसाईं, घनश्याम यादव, राज यादव, संपत तालेकर, सुनील दुबे, मनोज यादव, राम यादव, शिवपूजन यादव, पूर्व विधायक डॉ. भारती लवेकर, राजाराम गुप्त, दयाल सिंह, राकेश दिवाकर, समजी पटेल, नंदन सिंह, गोपी जायसवाल, बंटू जाधव, उमेश शंखवार, तुलसी यादव, सरिता राजपुरे, हिमांगी गड़वी, मैथिली जावकर, राजश्री वर्मा, अभिराज वर्मा, राजेश मुग्दल और सीमा अहीर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने लगाया सेवा मंच:
भाजपा वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री रवि गुप्ता की ओर से अंधेरी (पश्चिम) के न्यू लिंक रोड स्थित सीसीडीएन हॉल के सामने गणेश भक्तों की सेवा के लिए मंच बनाया गया। यहां बड़ी संख्या में गणेश भक्तों को वड़ापाव वितरित किया गया और जलपान कराया गया। इस सेवा कार्य मे रवि गुप्ता की पत्नी उर्मिला गुप्ता ने भी हाथ बंटाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी