जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को सम्राट पैलेस में पीडीए पंचायत के तहत जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लीलावती मौर्य शामिल हुईं। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और पीडीए के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सपा ही पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी पूनम मौर्य, जय हिंद यादव, ईशा फारुकी, जाहिद खान, एजाज कुरैशी, अत्ताउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी