जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील में मुकदमे की फाइलों का निस्तारण नहीं होने के कारण नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलकर एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। उसके बाद विरोध स्वरूप दो दिन की न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तहसील खुलते ही पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कोर्ट में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर वर्तमान महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी के पास पहुंचे और अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर समर्थन करने को कहा जिसके बाद महामंत्री ने अधिवक्ताओं के साथ रहने का आश्वासन दिया। फिर अधिवक्ताओं ने एसडीएम तेरी तानाशाही नहीं चलेगी और अधिवक्ता संघ जिंदाबाद की नारे लगाते हुए तहसील प्रांगण में ही सभा किया। सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय जब से कोर्ट कर रहे हैं किसी भी फाइल का आदेश नहीं किया है न्यायालय के दौरान केवल फाइलों में आदेश करने की बात कहकर अपने चेंबर में रख रहे हैं आदेश नहीं होने से मुवक्किलों की हानि हो रही है और बिना मतलब का मुवक्किल तहसील परिसर का चक्कर काट रहा है। उसके साथ वकीलों का भी सिरदर्द मुवक्कील बने हुए है। इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय में प्राइवेट मुंशी का भी व्यवहार वकीलों के साथ अच्छा नहीं होने के कारण उसका भी विरोध किया गया। प्राइवेट मुंशीयों के ऊपर आरोप है कि वह अधिवक्ताओं के फाइलों को दबाकर रखते हैं जो अधिवक्ता उनको भारी भरकम रकम देता है उसका फाइल तुरंत निकाल कर दे देते हैं और जो अधिवक्ता उक्त रकम को देने में हीलावाली करते है वह फाइल गायब रहती है। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम कार्यालय से लेकर उनकी दफ्तर में पूरी तरह भ्रष्टाचार की बोलबाला है। अधिवक्ताओं ने महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी के साथ निर्णय लिया कि एसडीएम कार्यालय एवं एसडीएम दफ्तर में सुधार के लिए दो दिन का न्यायिक कार्य से विरत रहने एवं दीपावली बाद पुनः विचार करने की बात पर सभा समाप्त की गई।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी