Breaking News
फोटो- तहसीलदार एवं अधिवक्ता की प्रतीकात्मक फोटो

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसीलदार बोले हड़ताल पर नहीं सुनेंगे किसी अधिवक्ता की बात

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के तहसीलदार ने एक बार फिर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष से दुर्व्यवहार करने का मामला गुरुवार को देखने को मिला। जिसको लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं तहसीलदार में जमकर वाद विवाद हुआ। चेंबर के बाहर खड़े कुछ अधिवक्ताओं ने भी तहसीलदार की इस कार्यशाली का विरोध किया।
बताया जाता है की तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह रामपुर विकासखंड के राईपुर गांव निवासी किसान धनजीत पाल के जमीनी मामले को लेकर गुरुवार को तहसीलदार रवि रंजन कश्यप के कार्यालय में पहुंचे और किसान की बातों का शिकायत किया आरोप है कि तहसीलदार किसान के तकलीफों को सुनने के बजाय पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह से बोले की जब अधिवक्ता हड़ताल पर हैं तो हम किसी की शिकायत नहीं सुनेंगे। जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह न्यायालय का कार्य नहीं बल्कि यह प्रशासनिक कार्य है और यह समय सरकार के मन्सारूप जनसुनवाई का समय है और आप जनसुनवाई से इनकार नहीं कर सकते। इसके बाद भी तहसीलदार अपनी बातों पर अड़े रहे और बोले की मुझसे 10 अधिवक्ताओं ने कहा कि मैं हड़ताल पर नहीं हूं इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आप आए हुए किसान की तकलीफ को सुनिए कौन अधिवक्ता हड़ताल पर हैं कौन नहीं है यह पूछने मैं नहीं आया हूं इसका फैसला बाद में होगा। मैं तहसील बार एसोसिएशन के साथ में हूं अगर बार एसोसिएशन हड़ताल पर है तो मैं भी हड़ताल पर माना जाऊंगा। काफी बाद विवाद के बाद तब जाकर तहसीलदार ने पीड़ित किसान की बात को सुना।

फोटो- पीड़ित किसान धनजीत पाल

आपको बता दे की पीड़ित किसान धनजीत पाल के घर हल्का लेखपाल उत्कोच नहीं पाने के कारण हड़काने गया था कि तुम्हारा मकान भीटा बंजर में बना हुआ है अगर मुझे उत्कोच नहीं दिया गया तो मैं इसे बुलडोजर लगाकर गिरवा दूंगा। इसी की शिकायत लेकर किसान के साथ पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह तहसीलदार के पास पहुंचे थे। लेकिन तहसीलदार भ्रष्ट लेखपाल की कार्यशैली को छुपाते हुए पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता से ही भिड़ गए आखिरकार में वरिष्ठ अधिवक्ता से खरी खोटी सुनाने के बाद चुप्पी साथ कर खिसिआते हुए बोले की मैं अपना ट्रांसफर यहां से कर लूंगा इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा की आपके रहने से न मेरा कोई भला होगा और न आपके जान से किसी अधिवक्ता का नुक़सान होगा आप यहां से चले जाएं तभी ठीक है।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं तहसीलदार द्वारा हुई वाद विवाद की चर्चा तहसील में तेजी के साथ हो रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!