Breaking News

जौनपुर। 32 हजार रुपए के माल बरामदगी के साथ ही दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर। जिले की सरपतहां पुलिस को मंगलवार देर शाम बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की एक लिथियम बैटरी, दो माड्यूल व 32 हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है।
बतौर पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मंगलवार देर शाम करीब 8 बजकर 5 मिनट पर रामनगर मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी नीरज पुत्र विनोद व सन्नी पुत्र अच्छेलाल के रूप में हुई है। बतौर पुलिस इन्ही अभियुक्तों ने बीते 27 जून को एक घर में घुसकर ताला तोड़कर कीमती जेवरात व 20 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी वादी के घर से जेवरात व 10 हजार रुपये चोरी करने तथा टावर में लगे उपकरणों की बैटरी व माड्यूल चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने इन तीनों मुकदमों का अनावरण कर बरामदगी की है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता पर क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय समेत उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह,आनन्द कुमार सिंह तथा कांस्टेबल पवन कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, रतनलाल गिरी, अविनाश गौड़, अभिमन्यु कुमार व प्रिन्स कुमार दुबे शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!