जौनपुर। रामनगर विकासखंड के औरा शिवनगर कायस्थान बस्ती में बुधवार 11 नंबर को भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना,न किया। कायस्थ समाज के लोगों ने शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया है।
कायस्थों के आराध्य, कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना और भंडारा कार्यक्रम औरा शिवनगर कायस्थान में बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।प्रातःकाल से ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विधिवत अभिषेक, कलम-दवात पूजन, पुष्पांजलि और महाआरती के साथ संपन्न हुई।
पूजा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से अपने परिवार के सुख-समृद्धि, विद्या-बुद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के संयोजक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट राममोहन श्रीवास्तव रवि शंकर श्रीवास्तव सुरेश चंद्र श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव विकास श्रीवास्तव अशोक चंद्र श्रीवास्तव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव गुड्डू अजीत श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव उर्फ पिंटू पत्रकार एवं समस्त कायस्थ परिवार मौजूदरहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी