Breaking News

मुंबई। खरना के साथ आज से शुरू होगी छठव्रतियों की 36 घंटे की निर्जला तपस्या, छठमय होगा पालघर

पालघर (मुंबई)। लोक आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ अब अपने महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय और खरना के साथ होगी।
खरना के साथ ही व्रतियों की 36 घंटे की कठिन निर्जला तपस्या शुरू हो जाएगी। छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के आधार सूर्य, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनुपम पर्व है। इस पर्व में छठव्रती सूर्य देव की उपासना करते हैं।
14 नवंबर को छठव्रती पूरी शुद्धता और विधि-विधान के साथ खरना पूजा करेंगे। खरना के दिन खीर, रोटी और गुड़ से बने प्रसाद जिसे ‘रसियाव’ कहा जाता है, तैयार किया जाता है। इसके साथ ही 36 घंटे की कठिन निर्जला तपस्या शुरू हो जाएगी।
इसके बाद दूसरे दिन खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हैं और शाम को सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। तीसरे दिन प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।
छठ पर्व में सामाजिक समरसता, पारिवारिक मंगलकामना और आत्मानुशासन का संदेश दिया जाता है। यह पर्व सामाजिक समरसता, पारिवारिक सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मनाया जाता है।
शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन उपलब्ध हुआ। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस शिविर से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच और उपचार संबंधी सुविधाओं का लाभ मिला

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!