Breaking News

मुंबई। मुख्यमंत्री सहायता निधि के स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों की हुई निःशुल्क जांच

विनय श्रीवास्तव मुंबई
पालघर(मुंबई)। मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मदाय अस्पताल सहायता कक्ष, पालघर की ओर से पालघर तहसील के दातिवरे (सफाले) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब, दातिवरे के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 120 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मदाय अस्पताल सहायता कक्ष के माध्यम से राज्य के जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, ईसीजी, निःशुल्क दवा वितरण, आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण तथा अंगदान के प्रति जनजागृति जैसे महत्वपूर्ण उपक्रम संचालित किए गए। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने मे इन्फिगो हॉस्पिटल, बोईसर, वरद मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, बोईसर ढवले हॉस्पिटल पालघर, सर्वजीव सेवा फाउंडेशन, मोहन फाउंडेशन तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, पालघर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला, वृद्ध और युवा उपस्थित थे। मरीजों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि और आयोजकों का आभार व्यक्त किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!