Breaking News

मुंबई। पत्रकार विकास परिषद का दिवाली स्नेह सम्मेलन संपन्न, संगठन का हुआ विस्तार

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। पत्रकार विकास परिषद, मुंबई की ओर से बुधवार को गोरेगांव (पश्चिम) के आरे रोड स्थित माई स्टेज स्टूडियो में दिवाली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
“भालचंद्र नेमाने मुंबई अध्यक्ष और शुभ नारायण शाह महासचिव नियुक्त”
परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती, पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्था के वर्तमान स्वरूप, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए भालचंद्र नेमाने को मुंबई अध्यक्ष तथा ‘वाणिका दर्पण’ के संपादक शुभ नारायण शाह को मुंबई महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष भालचंद्र नेमाने का स्वागत किया, जबकि शुभ नारायण शाह ने राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री का सत्कार किया।

👆 फोटो-कार्यक्रम के दौरान भालचंद्र नेमाने को पत्रकार विकास परिषद, मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के वरिष्ठ लोग उनका सत्कार करते हुए

नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष भालचंद्र नेमाने ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं, महासचिव शुभ नारायण शाह ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों का संगठित होना आवश्यक है। प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर पत्रकारों को आने वाली समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय महासचिव जगदीश शास्त्री ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शुभ नारायण शाह ने किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, जगदीश शास्त्री, भालचंद्र नेमाने, शुभ नारायण शाह, भूपेंद्र श्रीवास्तव, शिवरतन गगर, रशीद बिरोधी, सुरेश मिश्ले, शब्बीर खान, कमलेश दुबे, देवेन हन्ना, दीप फलकानी, शंकरलाल जागीर, अतुल जैन, बाबा लोंडे, महेश कुमार मिश्रा, आर.पी. सिंह, संदीप चौधरी, मो. यूनुस खान, राम शंकर सिंह, एस.एन. यादव, कलाकांत अथणीकर, अरुण कुमार कमल, गौरव बोरले और कैलाश जाधव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!