जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले परिजनों को घटना की सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के डिहवा भादी गांव निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद सालिम पुत्र शमशुद्दीन सोमवार की देर शाम रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग को पार करने के दौरान इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर मौके पर पहुंचे जी आर पी चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी