Breaking News

जौनपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह के नेतृत्व में बी आर सी मड़ियाहूं पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार पटेल जी का शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी को धन्यवाद देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर विकास खंड मड़ियाहूं को शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु निरंतर पूरा प्रयास करेंगे और अपने विकास खंड मड़ियाहूं को एक आदर्श विकास खंड के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री प्रदीप सूर्या, संरक्षक डॉ भूपेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री अमित अस्थाना, उपाध्यक्ष नवीन सिंह, अमित मिश्रा, विवेक सिंह, ज्ञानचंद, कमलेश पटेल, नवनीत यादव, अविनाश मौर्य आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। तहसील महामंत्री की माता पूर्व प्रधान मनराजी देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मनराजी देवी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!