जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिझवार सागर गांव में गुरुवार की रात 10 बजे मड़हे में आग लगने से उसमें बंधी भैंस और पड़िया बूरी तरह झुलस गयी। भैंस की हालत गंभीर बनी हुई जबकि उसकी पड़िया की मौत हो गई। आग लगने का कारण नहीं मालूम हुआ।
विझवार सागर निवासी संजय चौहान रोज की भांति पशुओं को खिला पिला कर शाम को मड़हे में बांध दिया। ठंडक का समय होने के कारण खाना खाकर लोग सोने चले गये। गुरूवार की रात 10 बजे अचानक मड़हा जलता देख लोग सन्न रह गए किसी तरह भैंस को बाहर निकाल लिए लेकिन डेढ़ वर्ष की पड़िया की जल कर मौत गई। इसी हृदय विदारक घटना से संजय चौहान के परिजनों में मातम छाया हुआ है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी