Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर पंचायत के नवागत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का भव्य स्वागत, विकास और स्वच्छता को देंगे प्राथमिकता

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत में नवागत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के पहुंचने पर शुक्रवार की शाम सभासदों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने भी नवागत अधिशासी अधिकारी को बधाई दी।

फोटो- नवागत अधिशासी अधिकारी का बुके देकर स्वागत करते कमाल अख्तर फारुकी

गौरतलब है कि नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ का स्थानांतरण होने के बाद चंदौली जनपद से स्थानांतरित होकर दिनेश कुमार ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे नगर पंचायत कार्यालय में कार्यभार संभाला। उनके आगमन पर कार्यालय परिसर में मौजूद सभासदों एवं कर्मचारियों ने फूलों का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान कमाल अख्तर फारुकी एवं वैश फारुकी ने भी बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

फोटो-सभासद राजेंद्र सोनकर अधिशासी अधिकारी का स्वागत करते हुए

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत नवागत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने तत्काल सभासदों के साथ बैठक कर नगर की साफ-सफाई, स्वच्छता, सुंदरता और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी सभासदों से परिचय प्राप्त करते हुए नगर की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसके बाद कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

फोटो- नवागत मड़ियाहूं ईओ का स्वागत करते वैश फारुकी

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

फोटो- बुके देकर स्वागत करते सभासद इजहार अहमद गुड्डू

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने नवागत अधिशासी अधिकारी को मड़ियाहूं आने पर बधाई दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के स्थानांतरण के बाद दिनेश कुमार के रूप में नगर पंचायत को अनुभवी अधिकारी मिले हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराया जाएगा।

फोटो-नगर पंचायत ठेकेदार मुन्ना हाशमी अधिशासी अधिकारी का बुके देकर सम्मान करते हुए

इस अवसर पर सभासद इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद चौरसिया, राजेंद्र कुमार सोनकर, बबलू सोनकर, इकबाल अहमद, डॉ. वाहिद, पप्पू बनवासी, रवि कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साहू सहित नगर पंचायत कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, अनूप चौरसिया, अमरनाथ विश्वकर्मा, कहकशां, आरिफ राईन, बृजेश मिश्रा, श्याम नारायण मिश्रा, नक्शा इंजीनियर पुष्पांक पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह के नेतृत्व में बी आर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!