Breaking News

JAUNPUR. मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

JAUNPUR. सूर्यबली सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल मियांपुर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
सूर्यबली सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल मियापुर में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सेवानिवृत आईपीएस राम मोहन सिंह और ए आई जी त्रिवेणी सिंह ने सम्मानित किया उनके हाथों से मेडल और प्रमाण पत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। कक्षा दस में अदिति पांडे 95.4 प्रतिशत अंक पाकर छात्रा अदिति सैनी,शुभम शर्मा,साक्षी पांडे के अतिरिक्त इंटरमीडिएट में अरिहंत पांडे 94% के साथ फिजा आफरीन, सत्यम प्रजापति, कृतिका सिंह समेत कल 20 छात्राओं को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।अतिथि द्वय इस सफलता के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की कहा कि इनकी सफलता कठिन परिश्रम अनुशासन और नियमित मार्गदर्शन के साथ गुरुजनों द्वारा दिए संस्कार का परिणाम है साथ ही यह कहा कि ज्ञान का बीज प्रत्येक विद्यार्थी में निहित है ।गुरु आचार्य एवं निरंतर अध्ययन से ज्ञान का पौधा पुष्पित पल्लवित एवं विकसित होता है और धीरे धीरे वह विशाल वटवृक्ष का रूप लेता है ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता सिंह, निदेशक शिवम सिंह, मनीषा सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सचिव विजेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!