अभिषेक तिवारी रिपोर्टर
JAUNPUR. जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में सोमवार की सरेशाम एक युवक की ईट से कुच-कुच कर नृशंस हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि गांव की उत्तरी छोर पर स्थित कुटी हनुमान गढ़ी मंदिर पर अभिषेक तिवारी उर्फ सोनी पुत्र अरविंद तिवारी 32 वर्ष निवासी राजमालपुर उसरी को कुछ अज्ञात लोगों ने 4:15 बजे फोन कर बुलाया। सूत्रों की माना जाए तो युवक अज्ञात लोगों द्वारा बुलाए गए स्थान पर पहुंचा जहां पर उनकी ईटों से कुच-कुच कर नृशंस हत्या कर दिया गया। हमलावरों ने युवक की दाहिनी सीने पर और सिर में ईट से गंभीर चोटे दी है, जब उनकी सांस रुक गई तो अज्ञात हमलावरों ने उनकी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना परिजनों के दिया परिजन मौके पर पहुंचे तो जिंदा समझकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। युवक की मौत की समाचार जैसे ही घर पर पहुंची घर में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने युवक के शव को जिले की मोर्चरी हाउस में रख दिया है।
समाचार लिखे जाने तक मडियाहू पुलिस में सब इंस्पेक्टर संतोष यादव, महेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव ने पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।
फोटो- जिला अस्पताल पर जूटे मृतक के परिजन
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी