Breaking News

JAUNPUR. महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

BAKSHA(JAUNPUR). बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर अम्बेडकर मूर्ति स्थल से शनिवार की शाम ऑपरेशन सिन्दूर की शौर्य गाथा एवं सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। तिरंगा यात्रा नौपेड़वा बाजार होते हुए लकड़मंडी होते हुए पाठक पेट्रोल पंप पहुँच समापन हुआ। यात्रा में भारतमाता की जय के जयघोष से बाजार गुंजायमान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुधाकर उपाध्याय, प्रभारी प्रबुद्ध दुबे,पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह, मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, नीलेश पांडे,सूर्यप्रकाश चौबे, डब्लू उपाध्याय, अवनीश दूबे, प्रधान, लालसाहब सिंह ,ललित नेतासहित सैकड़ों लोग मौजूद रहा।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!