Breaking News

JAUNPUR. गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है लॉर्ड बुद्धा यूथ डॉक्टर गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट

JAUNPUR . जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदायलगंज में लॉर्ड बुद्धा यू ट्रस्ट डॉ यूथ गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को निःशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में गरीब असहायों को निःशुल्क इलाज किया गया। इस शिविर में 200 लोगों ने निःशुल्क इलाज और दवा पाकर लाभान्वित हुए।
चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अमलेश नहीं बताया कि यह कैंप गरीबों के लिए लगाया जाता है इसमें ऐसे गरीबों की सेवा होती है जो लोग पैसों की वजह से अपना इलाज नहीं करा पाते। बताया गया कि किसी को अगर कोई बड़ी बीमारी होती है तो यह ट्रस्ट इलाज करने में एक चौथाई पैसे से पूरी मदद करेगा। यह ट्रस्ट अन्य प्रकार की सुविधा प्रदान करता है जैसे की गरीब बच्चों को गोद लेना, उनकी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी लेना, शादी विवाह में सहयोग के साथ बीमारी में भी सहयोग करना है।
आज इस महंगाई के दौर में जहां डॉक्टर बिना पैसे का एंट्री तक नहीं देते वही डॉ गंभीर यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अमलेश गंभीर लोगों के बीच में प्रत्येक रविवार को जाकर कैंप लगाते हैं तथा उनका निःशुल्क इलाज करते हैं। गरीबों के लिए यह ट्रस्ट एक वरदान की तरह साबित हो रहा है। इस ट्रस्ट में अन्य लोग भी सहयोग करते हैं। इस दौरान कैंप में जिला अध्यक्ष समर बहादुर मौर्य , ब्लॉक अध्यक्ष सिरकोनी सौरभ यादव, अरमान विश्वकर्मा, बबलू निषाद ,रिंकी पाल, विनोद, रमेश निषाद, संगीता जायसवाल, रामचंद्र निषाद ,आदि रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!