Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS। घर में घुसकर किया मारपीट का वीडियो वायरल

JAUNPUR NEWS. जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार को दबंगों ने एक घर मे घुसकर मारपीट किया। मारपीट की यह घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऊक्त गांव निवासी संजना पाण्डेय पुत्री विजय पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया हैं कि उसके पड़ोस के कुछ लोग जमीनी विवाद में उसके घर मे घुसकर उसके पिता को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जब उसकी मां सरोज पाण्डेय व बहनें रंजना, अंजना पिता को बचाने का प्रयास किया तब वे लोग सभी को मारते पीटते घर मे घुस गए।घर में अश्लीलता भरी हरकत करने लगे। जब सबने शोर मचाया तब वे भाग निकले। घटना में विजय प्रताप पाण्डेय को काफी चोट आयी। उन्हें सीएचसी नेहरू नगर से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!