Breaking News

MARIYAHU NEWS.भाजयुमों के जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच फल वितरित कर सीएम का मनाया जन्मदिन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के गंज यादव वार्ड की बनवासी बस्ती में बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पहुंचकर जरूरतमंदों को फल वितरित कर जन्मदिन मनाया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल-चाल जाना।

फोटो- भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह एवं उनकी टीम बुजुर्ग को फल देते हुए

उक्त अवसर पर अखिल प्रताप सिंह ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व मे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और इस मुहीम मे हम सब समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभासद अरविन्द चौरसिया, बबलू सोनकर, शेर बहादुर मौर्या, सत्यम सिंह, रमेश विश्वकर्मा, सचिन मोदनवाल अमन राकेश पाण्डेय, अभिनव सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!