Breaking News

JAUNPUR NEWS. दुष्कर्म के आरोपित अभियुक्त को 01 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल ले जा रही पुलिस से छूड़ाकर कसेरू पुलिया के पास भागना चाहा लेकिन पुलिस ने जब पीछा किया तो वह पुलिया से कूद गया जिसके कारण काफी चुटहिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी दोनों पैरों में काफी चोटे आई जिसके बाद उसे अस्पताल ले आई। फिलहाल आरोपी के ऊपर पुलिस विधि कार्रवाई करने में जुटी हुई है।


बताया जा रहा है कि बालिका के माता ने पुलिस को सूचना दिया गया कि उसकी पुत्री जो 05 वर्ष की है घर के बाहर खेल रही थी कि पड़ोसी नियाज शेख पुत्र स्व. अनवर शेख थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष के द्वारा एक कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना के बाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में नामजद आरोपी नियाज शेख के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष सुरेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के 1 घंटे के अंदर वांछित अभियुक्त नियाज शेष उपरोक्त को रामपुर निस्फी से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी उपरोक्त को डाक्टरी हेतु सीएचसी रामपुर ले जाया जा रहा था कि कसेरु पुलिया के पास अचानक सरकारी वाहन का दरवाजा खोलकर गाड़ी से कूदा तथा पुलिया पर चढकर एक गड्ढे में कूदकर भागना चाहा कि गड्डे में गिरने से अचानक कराहने लगा। पुलिस ने घेरकर उक्त अभियुक्त नियाज शेख को पुनः हिरासत में लिया गया। पुलिस ने देखा कि गड्ढे में गिर कर अभियुक्त कराह रहा था तथा खड़ा होने पर असक्षम होने पर हमराह पुलिस बल के द्वारा उठाकर देखा गया तो दोनों पैर घुटने के पास में गम्भीर चोट लगी है। जिसको सरकारी वाहन से बेहतर ईलाज हेतु सीएचसी रामपुर लाया गया। मेडिकल के बाद पुलिस ने विधिक करवाई कर रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!