JAUNPUR. जफराबाद थाना क्षेत्र के वसीरपुर गांव में शनिवार की देर रात को पिता को खाना नही देने पर एक पंचायत हुई।जिसमे एक व्यक्ति को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
उक्त गांव की दलित बस्ती निवासी 62 वर्षीय रामदवर गांव में तथा आसपास के गांवों तक घूम घूम कर अपने तीनों पुत्रों व बहुओं पर खाना नही देने का आरोप लगाते रहते हैं।शनिवार की देर शाम को पुलिस विभाग का एक चौपाल उस गांव में लगाया गया। चौपाल में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मौजूद थे। चौपाल में भी रामदवर ने यही बात कही।जिस पर उन्होनें बहु बेटों को समझाया। पिता द्वारा बार बार हर जगह शिकायत करने से नाराज बहु बेटों ने रात को पंचायत शुरू कर दिया। पंचायत में सभी लोग रामदवर को खरी खोटी सुना रहे थे। पंचायत में आशीष पुत्र उदयराज ने ही रामदवर का पक्ष लिया।इसी बात से नाराज वहां मौजूद लोगों ने आशीष को जमकर मारा पीटा। मारपीट में उसे काफी चोट आयीं। आशीष को पुलिस ने मेडिकल के लिये भेजा। वही पंकज कुमार, गोरखनाथ, सन्तोष कुमार तथा कल्लू राम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को लेकर एक बात और चल रही है कि आशीष के कमरे में देशी शराब की दुकान चलती है।गांव के लोग दुकान को वहां से बन्द करवाकर कही और हटाने की मांग काफी दिनों से कर रहे है। मारपीट का एक कारण यह भी बताया जाता है।
थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का मुख्य कारण रामदवर को खाना नही मिंलने पर हुई पंचायत में आशीष द्वारा रामदवर के पक्ष में बोलने को लेकर हुआ है।शराब की दुकान के लिए किराये पर कमरा देने को लेकर यह मारपीट नही हुई। आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी