MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन और कलेक्ट्रेट बार समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बुधवार की अपराह्न जिलाधिकारी से मिलकर बेलगाम हो चुके लेखपाल मनोज कुमार यादव को जनपद के अन्य तहसीलों में हटाने की मांग को लेकर अपना पत्रक सौंपा। जिलाधिकारी ने सीआरओ को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश भी पदाधिकारी के सामने दिया।
बता दे की मड़ियाहूं तहसील की रामपुर सर्किल के लेखपाल मनोज कुमार यादव द्वारा अधिवक्ताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी में दलाल शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद से जिले भर के अधिवक्ता लेखपाल की टिप्पणी पर काफी नाराज रहे। वही मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन ने कटु निंदा करते हुए लगातार हड़ताल पर रह रहे हैं। इस संबंध में नवागत एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती से भी मिलकर लेखपाल द्वारा की गई टिप्पणी से अधिवक्ताओं की तकलीफों को अवगत कराया और एसडीएम ने कार्यवाही का आश्वासन तीन कार्य दिवस में देने की बात कही। लेकिन एसडीएम द्वारा कोई पुनरावृत्ति नहीं करने के कारण बुधवार को मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव, महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मोहनलाल यादव एवं कलेक्ट्रेट बार समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से जाकर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र से मिलकर अपनी बात बताई और लेखपाल को मडियाहूं से हटाकर दूसरी जगह करने की मांग किया जिस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिले के सीआरओ को बुलाकर लेखपाल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए हटाने की बात कही और साथ में अधिवक्ताओं से यह भी निवेदन किया की न्यायिक प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न हो और न्यायालय को चलने दिया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी के सामने मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक लेखपाल को मड़ियाहूं से नहीं हटाया जाता कार्य करना संभव नहीं है क्योंकि हमारे पीछे बहुत से अधिवक्ताओं का लेखपाल के अभद्र टिप्पणी से तकलीफ हुआ है इसलिए लेखपाल को हटाने के बाद ही न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से चालू होगा।
लेखपाल मनोज कुमार यादव को की अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर गुरुवार को भी तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर एक दिन की न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी