Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

KHUTAHAN NEWS. राजमिस्त्री का फांसी पर लटकता मिला शव, परिजनों में कोहराम

KHUTAHAN. जौनपुर जिले की खुटहन थाना के पिलकिछा बाजार के तिराहे पर निर्माणाधीन मकान के छत पर लगी बीम की सरिया से नायलान की रस्सी के सहारे संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री का शव लटकता पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। घटना गुरुवार के दोपहर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम हेतु भेज दिया।
पिलकिछा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय बिंद राजगीर का काम करता था। वह बाजार के तिराहे पर चंद्र शेखर मोदनवाल का मकान बना रहा था। मकान के तीसरे तल पर काम चल रहा था। राजमिस्त्री संजय गुरुवार की सुबह आकर कुछ देर काम करने के बाद कहीं चला गया। वहां से लगभग घंटे भर बाद वापस लौट कर आया। कुछ देर बाद लोगों ने मकान के तीसरे तले में लगी बीम की सरिया से रस्सी के फंदे पर लटकते हुए युवक को देखा तो शोर मचाने लगे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों के सहयोग से फंदा काटकर शव नीचे उतारा। राजमिस्त्री का घर इसी गांव में होने के चलते मौके पर उसके स्वजन भी पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
मृतक के स्वजनों ने बताया कि घर से रोज की तरह सुबह नाश्ता पानी के बाद काम पर गए थे। उधर गृहस्वामी का कहना था कि वह कुछ देर काम करने के बाद वहां से कहीं चला गया था। वापस आने के बाद फंदे पर झूल गया। गांव के लोगों ने बताया कि वह शराब का आदी था। घटना को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धुसियां ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी सीमा, पिता कोलाहल बिंद, पुत्र बिबेक और पुत्री शिल्पा के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!