MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के बेलवां बाजार निवासी 14 वर्षीय किशोर के गायब होने के बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से 4 किलोमीटर दूर एक नहर में औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान करने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बेलवां बाजार निवासी अब्दुल कादिर का 14 वर्षीय पुत्र अब्दुल साबिर गुरुवार की शाम घर से अचानक गायब हो गया। परिजन रात भर उसकी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह घर से 4 किलोमीटर दूर याकूतपुर गांव में स्थित नहर में एक किशोर की औंधे मुंह शव आधा पानी में आधा बाहर पड़ा हुआ देखा गया इसके बाद सूचना गायब हुए अब्दुल साबिर के परिजनों को मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को देखकर अपने बच्चें के अब्दुल साबिर के रूप में पहचान किया। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के ही सपा नेता राजदेव पाल ने नहर में शव मिलने की सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की माना जाए तो मृतक किशोर बचपन से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त था वह केवल अपने वालिद को अब्बा ही कह पाता था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी