Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. बाइक व बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन घायल

MARIYAHU. मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा ब्रिज के पास शुक्रवार को सुबह बोलोरो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि नदियांव गांव निवासी किशन गौतम 30 वर्ष अपनी पत्नी अंजू व पुत्री दिया को बाइक से लेकर गुरुवार शाम को राजापुर प्रथम गांव अपने ससुराल गुलाब गौतम के यहां आया था। शुक्रवार को सुबह वहां से वह मड़ियाहूं आ रहा था। वह जैसे ही ददरा गांव के पास स्थित ब्रिज पर पहुंचा था कि मडियाहू की तरफ से आ रही बोलोरो ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक से गिरकर किशन 30 वर्ष, अंजू 28 वर्ष, दिया 3 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने वाहन व वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!