Breaking News

JAUNPUR NEWS. मड़ियाहूं में हाईवा ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर को मामूली चोटे

अभिषेक तिवारी रिपोर्टर 

JAUNPUR. जौनपुर जिले मड़ियाहूं थाना के पाली बाजार गुतवन मोड़ के पास 18 चक्का हाइवा ने कार में टक्कर मारने से कार चला रहे कार मालिक को मामूली चोटे आई है। भाग रही हाईवा ट्रक को ग्रामीणों में पकड़ लिया, तब मालूम पड़ा की ट्रक हाईवा को उसका नाबालिक कंडक्टर चला रहा था। फिलहाल मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक और चालक एवं नाबालिक चालक को पकड़कर एक दुकान पर बैठाया गया है।


मड़ियाहूं थाना के पाली बाजार के गुतवन मोड़ के पास बुधवार की अपराह्न 3:00 बजे मिर्जापुर से जौनपुर के तरफ जा रही हाइवा गाड़ी ने अपने सामने चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। ट्रक का टक्कर इतना जोरदार था कि गाड़ी चला रहे गाड़ी मालिक को हैंडिल से सीने में मामूली चोटे आई है। धक्का मारकर बगल से हाईवा ट्रक भाग रहा था कि ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

फोटो- पकड़ा गया नाबालिक ट्रक चालक

ग्रामीण भाग रहे ट्रक को पकड़े जाने के बाद पता चला कि ट्रक बिना नंबर प्लेट का है जो नंबर भी लगा है उसको कालिख लगाया दिया है और गाड़ी ओवरलोड था। गाड़ी का चालक ट्रक के अंदर सो रहा था और उसका नाबालिक खलासी उसको चला रहा था।ग्रामीण द्वारा मांगने पर ट्रक चालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका ना तो उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था।
जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुर्घटनाओं पर अपनी सख्त नजरिया अख्तियार किया है वैसे में जौनपुर जनपद में बिना कागजात के और नाबालिक द्वारा ओवरलोड हैवी गाड़ी चलाने की शिकायत के बाद भी जनपद की आरटीओ आंख मूंदे बैठी हुई है और यह हैवी चालक सरकार के नियमो के उलंघन करने में जरा भी गुरेज नहीं करते हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!