Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MUNGRABADSHAPUR NEWS. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही मिलावट खोरों में मचा हड़कंप

MUNGRABADSHAPUR. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मछली शहर विनोद कुमार यादव द्वारा गुरुवार को मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित दिनेश डेयरी पर छापामारी कर पनीर का नमूना संग्रहीत कर उसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही मिलावटखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया तथा कतिपय दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर नौ दो ग्यारह हो गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर मिलावट खोरी पर रोक लगाने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित दिनेश डेयरी पर छापामारी कर पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया है। उन्होंने मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्रियों का भंडारण एवं विक्रय कर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा चलाए जा रहे अभियान से मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!