Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

KERAKAT NEWS. पीडीए आंदोलन में आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ने का लिया गया है संकल्प-राकेश मौर्या

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र स्थित ग्राम परौवा में गुरुवार को दोपहर आदिवासी स्वाभिमान पार्टी बिरसामुंडा के बैनर तले आदिवासी मुसहर समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर, बिरसा मुंडा व गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुसहर समाज को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मुख्यधारा में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुसहर समाज की दशकों से अनदेखी होती रही है, जिसे अब खत्म करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को विश्वास दिलाता हूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए आंदोलन में आदिवासी समाज की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया है। क्योंकि वर्तमान सरकार में पिछड़ा, दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यक के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है खासकर सबसे ज्यादा इसी समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है ऐसे में हमें भगवान बिरसा मुंडा के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही आदिवासी, मुसहर समाज का मान सम्मान एवं अधिकार को पाया जा सकता है।
इस अवसर पर आ.स्वा.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा शंकर मुसहर, भा.आ.महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार आदिवंशी, अशोक आदिवासी, राजकुमार आदिवासी, तहसीलदार आदिवासी, कौशिल्या आदिवासी, शांति आदिवासी, मंजू आदिवासी, श्रीकान्त निराला, रामदरश आदिवासी, सुरेन्द्र आदिवासी सहित सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आ.स्वा.पार्टी के प्रदेश प्रभारी व भा.आ.महासभा के प्रमुख सलाकार डा. ए.के. यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन आ.स्वा.पार्टी के सलाकार हरिकेश यादव ने की।
सभा में वक्ताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त असमानता को दूर कर मुसहर समुदाय को एक मजबूत पहचान दिलाना रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिला व पुरुष मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!