Breaking News
फोटो-पीड़ित वीरेंद्र कुमार सरोज एडवोकेट

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं अधिवक्ता ने अधिवक्ताओं से जान बचाने की लगाई गुहार

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता को जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी मिलने से अधिवक्ता का परिवार दहशत में जीवन गुजर रहा है।अधिवक्ता कल से जान बचाकर घर जाने से भयभीत हो रहा है।
बताया जाता है कि वीरेंद्र बहादुर सरोज एडवोकेट मड़ियाहू तहसील में वकालत करते हैं। आरोप है कि अधिवक्ता का जमीन विपक्षी श्यामलाल के बगल स्थिति है जिसका आराजी नंबर 56 है। जबकि विपक्षी श्याम लाल का आराजी नंबर 52 है।
आरोप है कि विपक्षीगण अच्छे लाल सरोज पुत्र उगई व श्यामलाल व रामलाल पुत्रगण उगई, सोनू पुत्र श्यामलाल अपने आराजी नंबर 52 ग्राम गगौरा की पैमाईश धारा 24 के तहत करवाया। जिसमें उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के न्यायालय से दफा 24 का आदेश पैमाइश के लिए हुआ। एसडीएम ने आबादी से आच्छादित भूभाग को छोड़कर पैमाइश करने के लिए आदेश दिया। लेकिन आज तक मौके की पैमाइश राजस्व कर्मियों द्वारा नहीं किया गया। इसी समय उपरोक्त पैमाइश की फाइल कमिश्नरी न्यायालय में विचाराधीन हो गया।
इसके बावजूद जबरदस्ती उपरोक्त विपक्षी अधिवक्ता की आराजी नंबर 56 पर जोतने और धान लगाने से मना कर मारपीट पर उतारू है। जबकि मौके पर आराजी नंबर 56 किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हो रहा है।अधिवक्ता ने मड़ियाहूं तहसील पहुंचकर अध्यक्ष और महामंत्री को इस आशय का पत्र देकर अवगत कराया कि किसी भी समय विपक्षीगण द्वारा परिवार के साथ अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। अधिवक्ता ने परिवार एवं अपनी सुरक्षा के लिए तहसील बार एसोशिएशन मड़ियाहूं से गुहार लगाई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!