JAUNPUR. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की आगमन की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवारकी दोपहर अपने नेता के स्वागत के लिए जेसीस चौराहे के पास बने शास्त्री पुल पर एकत्रित होकर पूरे जोशो खरोश के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। एकत्रित कांग्रेस नेताओं ने अजय राय तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से उनका उत्साह बढ़ाया। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से ऐसा लग रहा था कि जैसे समाप्त हो चुकी कांग्रेस का अस्तित्व एक बार फिर जनपद में दोबारा लौटकर आने वाला है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सुरेंद्र सिंह बाबा, प्रमोद मिश्रा, विशाल सिंह हुकुम, राकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, मंगला गुरु, विद्यापति द्विवेदी, नीरज राय, कैलाश नाथ पाल, अमन सिन्हा,संतोष मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, गुलाब सिंह, प्रवीण सिंह पिंटू, सरवर अहमद, हाजी भाई, रोहित पांडे, आदिल, आजम जैदी,साद खान, विवेक सिंह सप्पू, बबलू गुप्ता, चंद्रजीत गुप्ता, ओमकार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी