Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. बस की चपेट में आकर दो कांवरिया हुए घायल,एक गम्भीर

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास शनिवार की रात बस की चपेट में आकर दो कांवरिया घायल हो गए। घायल कांवरियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
खेतासराय क्षेत्र जैगहा गांव निवासी विकास प्रजापति 20 वर्ष पुत्र सियाराम प्रजापति तथा अमित प्रजापति 21 वर्ष पुत्र जमुनी प्रजापति दर्जनों कांवरियों के साथ बाबा काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने गए थे। वे लोग जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। तभी ऊक्त स्थान पर वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रही एक बस ने दोनो को अपनी चपेट में ले लिया।दोनो मौके पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच घायल कांवरियों को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने अमित प्रजापति को उपचार के बाद छोड़ दिया। वही विकास प्रजापति की चोट को गम्भीर देखते हुए एडमिट कर लिया।उसका उपचार चल रहा है। थानाप्रभारी ने बताया कि बस और उसके चालक को पकड़ कर थाने भिजवाया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!