Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. मारपीट के दौरान गर्भवती महिला समेत चार घायल, रेफर

JAUNPUR. सुइथाकला ब्लाक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को हुई मारपीट के दौरान एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में शनिवार को बघरवारा गांव में मारपीट के दौरान जहां बाइस वर्षीया गर्भवती महिला शबनम पत्नी निरहू घायल हो गयी, वहीं काजीपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें बजरंगी की बावन वर्षीया पत्नी धाना देवी व बीस वर्षीय अंकित और बाइस वर्षीय नीरज घायल हो गए। सूचना पुलिस में जाने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जहां शबनम और धाना की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!