Breaking News

RAMPUR. डीएम ने ग्राम चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गोद भराई कर किया फल वितरित

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर विकास खण्ड के बनीडीह गांव में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द सिंह की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पहुंचते ही सबसे पहले स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर खुशी जाहिर किया और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिये। मंच पर पहुंचने के बाद जिलाधिकारी का पुष्प-गुच्छ, रुमाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। डीएम के सम्मान में गांव के ही एक लड़की के द्वारा स्वागत गीत गाया गया जिस पर खूब तालियां बजी।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह ने सभी विभागों के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया।


जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगता के बारे में बताते हुए कहा कि दिव्यांग व्यक्ति 40% के ऊपर सरकार के द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते है जिसमें उनको ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, कान में मशीन, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ उठा सकते है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पेंशन के लिये सभी कागजात के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि सभी कागजात पूर्ण होने के पश्चात पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपये पेंशन दिया जायेगा।एनआरएलएम योजना के तहत चलायी जा रही योजनाओं के बारे में डीएमएम गुलाब सरोज ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खुद का रोजगार पा सकते है।


ग्राम चौपाल कार्यक्रम में कुल सात शिकायतकर्ता आये जिसमें बिजली का मुद्दा प्रमुख रहा। शिकायतकर्ता कमलेश व रीमा यादव ने कहा कि मेरे यहां बिजली का बिल आता है लेकिन घर पर कभी भी लाइट ही नहीं जली है जिस पर डीएम ने कहां कि जल्द से जल्द समाधान हो जायेगा।
जिलाधिकारी ने 15 बनवासी समुदाय पात्र लोगों को आवासीय पट्टा दिया। एसडीएम मड़ियाहू को निर्देशित किया कि सरकार के मंशानुरूप जीरो पावर्टी के लोगों को चिन्हित कर सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ दें।गोदभराई कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को फल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद बनवासी बच्चों को फल व मिठाई अपने हाथ से बांटे। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, डीपीआरओ नवीन सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, उपजिलाधिकारी मड़ियाहू सुनील कुमार भारती, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संदीप सिंह ,सप्लाई इंस्पेक्टर रेनू द्विवेदी, खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, एडीओ पंचायत अवधनारायण ग्राम प्रधान सुमन देवी व समस्त ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!