MARIYAHU.जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ नगर में “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मड़ियाहूँ नगर में नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह रहे। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा कि जौनपुर जनपद में कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार तेज गति से चल रहा है। वर्तमान में ब्लॉक, मंडल एवं नगर स्तर पर संगठन का गठन किया जा रहा है, जिसके उपरांत बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सशक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. आर. सी. पांडेय, श्री बेलाल अहमद, श्री राम सिंह बांकुरे, जिला कांग्रेस कमेटी NGO के जिला चेयरमैन श्री हरदीप सिंह सोनू, मनभावती, श्रीमती मंजू बनवासी, श्री अल्लाउद्दीन कुरैशी, श्री विजय यादव, श्री इरसाद खान, श्री नारायण साहू, श्री दिनेश दुबे, श्री साजिद कुरैशी, श्री हारून कुरैशी एवं श्री मुन्नू हाशमी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मड़ियाहूं के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, संचालन मड़ियाहूं विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी