Breaking News

JAUNPUR NEWS. ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल

JAUNPUR. चंदवक थाना के स्थानीय बाजार के वाराणसी रोड पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद बाजारवासियों ने ट्रक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया।
बुधवार शाम लगभग 6 बजे गुलरा गांव निवासी 52 वर्षीय देवानन्द चौहान अपनी पुत्री को दवा दिलवाकर मढ़ी गांव छोड़ा। फिर घर लौट रहे थे, चंदवक बाजार के वाराणसी रोड पर पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सहित गिर पड़े, जिसके बाद ट्रक का पहिया उनके दाहिने पैर पर चढ़ गया। पैर में बुरी तरह जख्म हो गया। बाजारवासियों ने ट्रक को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!