Breaking News

JAUNPUR NEWS. नहा रहे दो किशोर गोमती नदी में डूबे, दूसरे दिन मिला शव

JAUNPUR. जौनपुर शहर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर गोमती नदी में स्नान करने गए दो किशोर बुधवार की देर शाम डूब गए। गुरुवार को दोनोें के शव बरामद हो गए। सूत्रों की हवाले से बताया गया है कि मोहल्ला ओलंदगंज निवासी परमेश कुमार माली का 15 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार माली बुधवार देर शाम अपने साथी जुहेब 15 वर्ष पुत्र मोहम्मद शाहबाज के साथ हनुमान घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दोनों लड़के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। काफी देर रात तक जाविया घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। परिजन दोनों की तलाश में निकल पड़े और काफी देर तक ढूंढने के बाद दोनों का कपड़ा हनुमान घाट पर मिला। इससे आशंका जताई गई कि दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई है। परिजन व पुलिस गुरुवार की सुबह फिर नदी में तलाश में जुट गए। हर्षित का शव सुबह जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर में उतराया मिला, जबकि जुहेब का दोपहर करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर के पास मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!