MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में किसान की भूमिधरी आराजी में जबरदस्ती रास्ता निर्माण करने का आरोप लगाकर किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी से शनिवार को शिकायत किया है। आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग विधायक निधि से प्राप्त पैसे से जबरदस्ती रास्ता निर्माण करना चाहते हैं।
मुकुंदपुर गांव के किसान दिनेश कुमार पटेल ने शनिवार को तहसील में पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रभारी अधिकारी उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं से शिकायत किया बताया कि गांव में मेरी 695 और 696 नंबर की आराजी स्थित है। जिस पर मैं काबिज भी हूं। उपरोक्त नंबरों में कोई भी रास्ता नहीं है फिर भी कुछ लोगों के सह पर विधायक निधि से प्राप्त पैसे से जबरदस्ती मेरे जमीन में रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। मेरे मना करने के बावजूद दबंगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जबकि तहसील के सरकारी कागजों में कोई रास्ता नहीं है। दबंग लोग हमारे आराजी की बीचो-बीच से जबरदस्ती रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने जांच करने का आदेश दिया है। पीड़ित दिनेश कुमार पटेल ने आरोप लगाया है कि अपना दल पार्टी से मड़ियाहूं विधायक द्वारा निधि से प्राप्त पैसे के कारण विधायक जी भी चाह रहे हैं की जबरदस्ती रास्ता बने। जिसके कारण दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
मामले में गांव के धर्मराज पटेल, बबलू पटेल ने बताया कि दिनेश कुमार पटेल के उक्त आराजी से कोई लेना-देना नहीं है। जिस मार्ग खड़जें की वह बात कर रहे हैं वह 35 से 40 वर्ष पुराना मार्ग है जिस पर खड़ंजा लगा हुआ है और उसी से गांव के लोग आते जाते हैं और शिकायतकर्ता भी इस खड़जे से आता जाता है। विधायक जी को केवल बदनाम करने के लिए तहसील से लेकर हर जगह शिकायत शिकायतकर्ता करता रहता है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी