Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

BADALAPUR NEWS. विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

BADALAPUR. जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव डढिया गांव में गुरुवार को खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जमाली अपने पिता सोचन के साथ खेत के बगल रास्ते से कहीं जा रहा था। खेत की मेड़ पर लगे लोहे के तार में बिजली प्रवाहित थी, जो कि खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। इसी करंटयुक्त तार की चपेट में आ जाने से जमाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता बुरी तरह से झुलस गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जमाली को मृत घोषित कर दिया। और सोचन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए सीमेंटेड पोल लगाकर लोहे की तार से घेराबंदी की थी, जिसमें अवैध रूप से बिजली प्रवाहित की गई थी। इसी घेराबंदी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!