JAUNPUR. जौनपुर जिले के ग्रामसभा घाघरपुर की प्रधान रामशिरोमणि राजभर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि दैनिक भास्कर की रिपोर्टर अर्चना मिश्रा जब गांव के विकास कार्यों से संबंधित बाइट लेने पहुंचीं, तो प्रधान ने न केवल अभद्रता की, बल्कि जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फँसाने की धमकी भी दी।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी गांव में भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने पर अर्चना मिश्रा को लगातार धमकियाँ मिल रही थीं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इस घटना से स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने कहा है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो महिला पत्रकार की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी