Breaking News

MARIYAHU NEWS. नोनारी मंडी के सुंदरीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामपुर ब्लाक अंतर्गत नोनारी मंडी परिसर में बुधवार दोपहर एक बजे विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज भी मौजूद रहे।
विदित हो कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. आर.के. पटेल ने नोनारी मंडी में किसानों से वादा किया था कि यदि वे विधायक चुने जाते हैं तो मंडी परिसर का सुंदरीकरण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। जनता ने उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा भेजा और अब तीन वर्षों की लगातार कोशिशों के बाद लगभग 96 लाख रुपये की लागत से मंडी परिसर के विकास का कार्य शुरू हो रहा है।


परियोजना के अंतर्गत मंडी की चारों ओर बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट, दो नल का रीबोर तथा एक शौचालय का निर्माण होगा। इन कार्यों से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मंडी का वातावरण सुव्यवस्थित बन सकेगा।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि किसानों के सहयोग और आशीर्वाद से ही यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मंडी के सुंदरीकरण में क्षेत्रीय युवा समाजसेवी एवं पत्रकार आशीष कुमार मौर्य की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने लगातार मंडी से जुड़ी जनसमस्याओं को विधायक तक पहुंचाया।
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, नोनारी प्रधान सिंटू सिंह, मंडी अध्यक्ष रामकेश यादव, ठेकेदार किरण सिंह, सभाजीत पटेल, चांदनी सरोज, योगेंद्र पटेल, भोला सरोज, सुरेश पटेल, बीरु सरोज, राजेंद्र सिंह, अवधेश यादव (प्रधान बल्लीपुर), सिपाही सेठ, जीवन धीवर, नन्हूं यादव, चन्द्रशेखर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!